Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरैठ में सेवा चित्र प्रतियोगिता:छात्रों ने दिखाया कला का प्रदर्शन, स्कूल-अभिभावक के समन्वय पर जोर


बेगूसराय सदर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरैठ में शनिवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्यव्यापी सेवा चित्र प्रतियोगिता एवं शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के साथ अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने चार्ट पेपर पर पेंसिल और रंगों से आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और घर पर भी उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और नियमित उपस्थिति के महत्व की जानकारी दी गई। शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में ज्ञान प्रकाश सिंह, रिंकू कुमारी, जोशिका कुमारी, रामानंद कुमार, इंदु कुमारी, मीनू कुमारी, कंचन कुमारी, गुंजन कुमार, अंकित कुमार मधुकर, शुभम कुमार, शिप्रा झा और कुमारी स्वाति आदि मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles