बेगूसराय में बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप मालिक में लूटपाट की है। हालांकि, दुकानदार की तत्परता के कारण बदमाश ज्वेलरी लेकर नहीं भाग सके। लेकिन 20 हजार रुपया कैश उसके हाथ लगा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र बनबारीपुर चौक के पास स्थित स्कूल रोड की है। दरअसल, दुकानदार के पीछा करने पर बदमाश थैला छोड़ कर फरार हो गए। डीएसपी कृष्ण कुमार और भगवानपुर थानाध्यक्ष ऋषिकांत मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बदमाश दौड़ते हुए पैदल ही थैला लेकर दुकान की ओर से निकाला। उसका दूसरा साथी बगल के दुकान के बाहर में खड़ा होकर देख रहा था। दोनों के निकलते ही एक बदमाश तेजी से बाइक लेकर आया और भागने लगा। इसी बीच एक छोटा थैला बदमाश के हाथ से गिर गया। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि वह दुकान बंद कर डिक्की में रोज की तरह थैला रखकर पीछे मुड़ा। पीछा करने पर गिरा बैग इसी बीच एक युवक आया और डिक्की से थैला लेकर भागने लगा। नजर पड़ते ही हमने तुरंत पीछा किया, तो उसके हाथ से एक छोटा बैग गिर गया। इसी दौरान उसके साथी बाइक लेकर आए और बदमाश अतरुआ घाट तेघड़ा की ओर भाग निकले। बदमाशों के हाथ 15-20 हजार रुपया लगा है। आसपास के लोगों का कहना है कि राजलक्ष्मी ज्वेलर्स यहां करीब 10 साल से चल रहा है। दुकानदार रोज कैश और ज्वेलरी लेकर घर जाता था। इसी को देखकर बदमाश आए और ज्वेलरी लेकर भागे हैं। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची। बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी में भागते हुए बदमाश रिकॉर्ड हो गया है। फिलहाल डीएसपी तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस सीसीटीवी देखते हुए बदमाशों की पहचान और उनके गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है। इलाके को सील कर गाड़ी चेकिंग की जा रही है। तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। मामले की जांच और बदमाशों की पहचान करने के साथ ही गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप के मालिक से लूट:बाइक की डिक्की से थैला लेकर भागे; CCTV फुटेज में भागते दिखे बदमाश