बेगूसराय में ड्राइवर एसोसिएशन का प्रदर्शन:पेंशन योजना, 20 लाख का बीमा और हेल्थ कार्ड देने की मांग; उग्र आंदोलन की चेतावनी

Date:


बेगूसराय में ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने हक और सुरक्षा को लेकर मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताली चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में ट्रक और बस ड्राइवर शामिल हुए। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। मांग-पत्र में ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा देने से लेकर उनकी मृत्यु पर मुआवजे और विशेष कानूनी संरक्षण की मांग की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि सड़क पर दिन-रात सेवा देने वाले ड्राइवर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज वे सबसे उपेक्षित वर्ग में से एक हैं। हमारी प्रमुख मांग है कि 20 लाख का बीमा और पेंशन योजना का लाभ मिले। हेल्थ कार्ड देने की मांग ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर ड्राइवर के परिवार को 20 लाख और दिव्यांगता होने पर 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके साथ ही दुर्घटना के समय मुफ्त इलाज की पुख्ता व्यवस्था हो। 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू की जाए। इसके अलावा गरीब ड्राइवरों को आवास योजना के तहत 5 लाख की मदद दी जाए। बच्चों को उच्च शिक्षा में विशेष आरक्षण का लाभ मिले, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक की मान्यता दी जाए। क्योंकि कठिन परिस्थितियों में भी हमलोग सप्लाई चेन को बनाए रखते हैं। सड़क पर ड्राइवरों के साथ होने वाली मारपीट और दुर्व्यवहार को रोकने के लिए एक ठोस सुरक्षा कानून बनाया जाए। वाहनों के आगे-पीछे 6 कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। जिससे दुर्घटना की स्थिति में फुटेज के आधार पर निर्दोष ड्राइवर को सजा से बचाया जा सके। सभी ड्राइवर को आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर हेल्थ कार्ड दिया जाए। ड्राइवरों ने लंबी दूरी की यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं का समाधान हो। नेशनल हाइवे पर हर पेट्रोल पंप पर ड्राइवरों के लिए विश्राम गृह, शौचालय और पार्किंग की अनिवार्य व्यवस्था की जाए। उग्र आंदोलन की चेतावनी इसके अलावा एसोसिएशन ने कहा कि हर सरकारी अस्पताल के ICU में एक बेड ड्राइवरों के लिए आरक्षित रखा जाए। पहचान और सम्मान के लिए 1 सितंबर को आधिकारिक तौर पर ड्राइवर दिवस घोषित किया जाए। इस दिन ड्राइवरों के लिए सार्वजनिक अवकाश सुनिश्चित हो। अगर हमारी 15 मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में ड्राइवर अपने अधिकारों के लिए बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Which Cement Stock Delivered Better Q3 FY26 Results

Synopsis: Dalmia Bharat and JK Cement posted strong Q3...

The over that shook cricket

3 min readUpdated: Mar 5, 2026 02:55 PM IST The...

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन के वेटिंग हॉल से मिली बुजुर्ग की लाश

शव की पहचान कराने में जुटी रेल पुलिस, पोस्टमार्टम...

कब लगेगा साल का दूसरा चन्द्र ग्रहण?

कब लगेगा साल का दूसरा चन्द्र ग्रहण?
Join Us WhatsApp