Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन के वेटिंग हॉल से मिली बुजुर्ग की लाश

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन के वेटिंग हॉल से मिली बुजुर्ग की लाश

शव की पहचान कराने में जुटी रेल पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित जनरल वेटिंग हॉल में रविवार देर रात करीब 60 वर्षीय एक वृद्ध यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और वेटिंग हॉल से शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की.

रेल पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके. इधर रेल थाना में इस मामले को लेकर यूडी (अप्राकृतिक मौत) का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई पहचान पत्र, टिकट या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके. फिलहाल रेल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतक की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है.

The post Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन के वेटिंग हॉल से मिली बुजुर्ग की लाश appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles