Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कीर्ति आजाद ने ठोका मानहानी का मुकदमा, टीवी चैनलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तृणमूल सांसद

दुर्गापुर : बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से सांसद कीर्ति आजाद ने तीन दिन पहले दुर्गापुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान दिए गए अपने बयान को टीवी चैनलों द्वारा कथित रूप से गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सांसद ने संबंधित टीवी चैनलों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है. सांसद ने मामले की प्रतिलिपि अपने फेसबुक अकाउंट में शेयर कर जानकारी साझा की है.

बयान को गलत तरीके से दिखाने का आरोप

बताया गया है कि पत्रकार सम्मेलन के दौरान सांसद कीर्ति आजाद ने एक मुद्दे पर अपना बयान दिया था. आरोप है कि कुछ टीवी चैनलों ने उनके बयान को जिस तरीके से प्रसारित और प्रदर्शित किया, उससे उनके बयान का मूल अर्थ बदल गया और उनकी छवि प्रभावित हुई. सांसद कीर्ति आजाद ने टीवी चैनलों की इस प्रस्तुति पर आपत्ति जताते हुए इसे मानहानिकारक बताया है. इसी को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जनता में छवि खराब होने की आशंका जतायी

मामले को लेकर सांसद की ओर से कहा गया है कि मीडिया को किसी भी जनप्रतिनिधि के बयान को सही संदर्भ और तथ्यों के साथ प्रस्तुत करना चाहिए। बयान को तोड़-मरोड़कर या अलग संदर्भ में दिखाने से जनता के बीच गलत संदेश जाता है और संबंधित व्यक्ति की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है. सांसद द्वारा सुप्रीम कोर्ट का रुख किए जाने के बाद यह मामला राजनीतिक और मीडिया जगत में चर्चा का विषय बन गया है.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

The post कीर्ति आजाद ने ठोका मानहानी का मुकदमा, टीवी चैनलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तृणमूल सांसद appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles