Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती:कांग्रेस कार्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने किया प्लांटेशन


शेखपुरा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती गुरुवार को पूरे जिले में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुख्य समारोह जिला कांग्रेस कमेटी के देखरेख में जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने की। ”विकासवादी विचार आज भी प्रासंगिक” कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय परिसर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था, 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार, जवाहर नवोदय विद्यालय और संचार क्रांति जैसे ऐतिहासिक कदमों ने देश को नई दिशा दी। प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को युवा नेतृत्व दिया और उनके विकासवादी विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कांग्रेस कार्यालय परिसर में पौधारोपण इस कार्यक्रम में शिव शंकर प्रसाद, गंगा कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बरबीघा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू सिंह की अध्यक्षता में जयंती समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में भी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जेएनवी के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री को जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किया। सद्भावना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles