सेन्हा|प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सेन्हा की विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव, सामाजिक कार्यकर्ता, 76 वर्षीय बुधनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय के आचार्य, आचार्या, विद्यार्थियों ने उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य व संबल देने की प्रार्थना भी की गई। शोक सभा के बाद मध्यावकाश के उपरांत विद्यालय का शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिया गया। मौके पर प्रबंधन समिति के सचिव सुदेश्वर साहू, प्रतिभा देवी, संध्या कुमारी, जयप्रकाश सिंह, मालती कुमारी, मीना देवी, अंजनी कुमारी, आनंद पांडेय, रिंकी कुमारी, संजना कुमारी, अरविंद कुमार, सोनाक्षी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
