बेगूसराय में बदमाशों ने कल रात एक पशु चिकित्सक को गोली मार दी। घटना बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वार्ड नंबर-8 की है। घायल पशु चिकित्सक की पहचान पहाड़पुर वार्ड नंबर-10 के रहने वाले अनिल झा के बेटे नवीन कुमार झा (40) के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल नवीन कुमार झा को परिजन लेकर बेगूसराय के निजी अस्पताल पहुंचे। लेकिन, स्थिति गंभीर रहने के कारण घायल को पटना रेफर कर दिया गया। जहां प्राइवेट हॉस्पिटल में इनका इलाज चल रहा है। पंजड़ा में गोली लगने के कारण नवीन कुमार झा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर रविवार को बलिया थाना की पुलिस पहाड़पुर पहुंची और मामले की छानबीन और परिजनों से पूछताछ कर वापस बलिया लौटी। बदमाश फिर से नवीन ऊझा के घर के पास पहुंचे और सरेआम गोलीबारी करने लगे। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोगों की भीड़ जब बदमाशों की ओर दौड़ी तो बदमाश तीन राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। घायल के भाई पवन कुमार झा ने बताया कि नवीन पशु चिकित्सक हैं। कल भोज खाने के लिए राहतपुर गए थे। मवेशी का इलाज कराने जा रहे थे वहां से वापस घर आए तभी रात में गांव के ही दूसरे मोहल्ले से मवेशी का इलाज करने के लिए फोन आया था। वे इलाज करने गए और इलाज कर रात करीब 11 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने पकड़ लिया और पंजड़ा में दाएं तरफ गोली मारी। गोली पेट को चीरते हुए बाएं तरफ निकल गई। घायल हालत में नवीन कुमार झा किसी तरह से घर पर आए। चार-पांच बदमाशों की ओर से गोली मारने की बात कह कर बेहोश हो गए। कोई गाड़ी नहीं मिला तो बाइक से ही बेगूसराय में डॉक्टर अशोक शर्मा के यहां ले गए। उन्होंने प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, फिर एंबुलेंस से पटना ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराए। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनबढ़ू किस्म का है, हम यहां अकेले परिवार हैं। भाई बोले- अपराधी का एनकाउंटर हो भाई ने कहा कि अपराधी बेलगाम हैं, इन लोगों का एनकाउंटर किया जाए। वह लोग बार-बार परेशान कर रहा है। लड़की की शादी है, हम लोग शादी करने के लिए धीरे-धीरे सामान जमा कर रहे हैं। 15-20 दिन पहले भी मेरे घर पर जाकर गोली चलाया था। जिसका सनहा बलिया थाना में दिए थे। इसके बाद बदमाश आक्रोशित हो गए। घटना के जानकारी मिलते ही बलिया डीएसपी सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और पूछताछ की है। इस संबंध में बलिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया की रात में गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल और आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बेगूसराय में बदमाशों ने पशु चिकित्सक को मारी गोली:भाई बोले- पहले भी घर के पास की थी फायरिंग; अपराधी का एनकाउंटर हो