बेगूसराय स्थित मिथिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा में आज भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बाबा हरिगिरिधाम न्यास के देखरेख में आयोजित इस महा रुद्राभिषेक सह ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस अवसर पर बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान और बाबा हरिगिरिधाम न्यास के अध्यक्ष सह बखरी SDO सन्नी कुमार सौरभ मुख्य रूप से शामिल हुए। सुबह 6:30 बजे से ही मंदिर परिसर में अनुष्ठान की प्रक्रिया शुरू हो गई। वैदिक विद्वानों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक किया गया। मंत्री संजय पासवान और SDO सन्नी कुमार सौरभ के साथ न्यास समिति के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से बाबा का अभिषेक कर राज्य-देश के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उत्साहपूर्ण माहौल में मंदिर के शिखर पर पारंपरिक और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ महाध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रावणी मेले की तैयारी शुरू, मिलेगी बेहतर सुविधाएं धार्मिक अनुष्ठान के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए न्यास समिति के अध्यक्ष सह बखरी SDO सन्नी कुमार सौरभ ने कहा कि आने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां प्रशासनिक और न्यास स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। सावन महीने से ठीक पहले आज का यह महा रुद्राभिषेक और ध्वजारोहण कार्यक्रम बेहद अद्भुत और आलौकिक रहा। बाबा हरिगिरिधाम न्यास समिति आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह तत्पर है। SDO ने भरोसा दिलाया कि पिछले साल के अनुभवों को देखते हुए इस बार सावन में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य, सुलभ दर्शन और आवागमन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ और व्यापक बनाया जाएगा, ताकि किसी भी शिवभक्त को परेशानी नहीं हो। प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम महा रुद्राभिषेक और आरती के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच बाबा का महाप्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों और शिवभक्तों में भारी उत्साह देखा गया। दोपहर तक चले इस मुख्य अनुष्ठान के बाद शाम को भव्य भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन और न्यास समिति ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर न्यास बोर्ड के सचिव विकास सिंघानिया, कोषाध्यक्ष शशिकांत वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, मंडल अध्यक्ष कमल किशोर झा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, बुद्धिजीवी और भारी संख्या में ग्रामीण और शिवभक्त उपस्थित थे।
बेगूसराय में श्रावणी मेला से पहले गूंजा हर-हर महादेव:बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा पहुंचे गन्ना मंत्री-SDO, महा रुद्राभिषेक सहित ध्वजारोहण हुआ