![]()
सुपौल के राघोपुर प्रखंड की हुलास पंचायत में बेटी के जन्म पर पिता धीरज साह डीजे लेकर अस्पताल पहुंचे। पहली संतान के रूप में बेटी के जन्म पर परिवार ने उसका स्वागत किया। वार्ड संख्या-7 निवासी धीरज साह की पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने बेटी को जन्म दिया। परिवार ने नवजात का नाम पल्लवी रखा। डीजे के साथ परिजनों को अस्पताल पहुंचा देखकर वहां मौजूद मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में उत्सुकता रही। डीजे बजाकर बेटी को ले गए घर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लक्ष्मी कुमारी और पल्लवी को एंबुलेंस से घर ले जाया गया। आगे डीजे बज रहा था और एंबुलेंस में मां-बेटी सवार थीं। अस्पताल में डॉक्टर ललिता कुमारी, बीसीएम सह प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शादाब अली, एएनएम रिंकू झा, रागनी कुमारी, सोनी कुमारी, ईएमटी रामकृष्ण, चालक संतोष मंडल, मनीष कुमार, लक्ष्मी और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने परिवार को बधाई दी। धीरज साह ने बताया कि पहली संतान बेटी होने पर वह खुश हैं। उन्होंने बेटी को डीजे के साथ घर ले जाने के लिए यह तैयारी की।
बेटी के जन्म पर पिता DJ लेकर अस्पताल पहुंचे:सुपौल में पत्नी और नवजात को एंबुलेंस से ले गए घर, पहली संतान होने पर जश्न
