![]()
सभी को प्रणाम, हमरा मौत के जिम्मेवार हमार बेटी नेहा, गांधी की मां, ओकर बहिन और हमरी गांव के एगो लईका दीपक बा। ई सब लोग जानत ता हमार बेटी कहां बिया। ये लोग के पैर पकड़नी, पैर पर गिरनी तबो ई लोग हमरी बेटी के बारे में ना बताव लो। भईया तोहरा से निवेदन बा, बेटी जब आ जाई त सब कुछ भुला जइह लो, केहू से दुश्मनी मत रखिह लो। बेटी के समझा-बुझा के ओकर अपनी जाति में शादी कर दिह लो। अगर ऊ ना मानी त ई सबके बर्बाद क दिह लो। हमके बहुत दुख बा, जऊन कर्जा , 2 लाख लेले बानी ऊ भर दिह लो, तह लोग न करब लो ते के करी। हमार त धन चल गईल, इज्जत चल गईल और अब जान भी जाता। ये बातें कहते हुए रोहतास में गुरुवार को एक पिता ने सोन नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। जिसका वीडियो सामने आया है। मृतक की पहचान राज कुमार शर्मा ( 45) निवासी घरी गांव के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार 4 अगस्त सुबह में मृतक के बेटी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। जिससे वह परेशान चल रहा था। इस वजह से उसने सोन नदी में कूद गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। गोताखोर राजकुमार की तलाश कर रहे हैं। हालांकि देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका। भाई बोला- बेटी के भागने की वजह से परेशान था मृतक के भाई धनंजय शर्मा ने बताया कि भतीजी नेहा कुमारी(18) 4 अगस्त को अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसके बाद हम लोगों ने नासरीगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई। 5 अगस्त को जिन लोगों पर शक था उनका भी शिकायत में नाम डाला जिसमें…बबूल कुमार पुत्र नारायण सिह निवासी सकरा, नंदजी सिंह और उसकी बेटी का मेरी भतीजी को भगाने में हाथ है।
भाई ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया धनंजय शर्मा ने आगे बताया कि अगर थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना प्रभारी बबूल को पकड़ लिए होते तो मेरा भाई जान नहीं दिया होता। उसको लगा कि मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसी लिए उसने नदी में कूद कर जान दिया। घटना स्थल पर दो थानों की पुलिस पहुंची, व्यक्ति की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही नासरीगंज और डेहरी नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। राजस्व अधिकारी तौकीर अहमद भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई। नासरीगंज SHO अविनाश कुमार ने बताया कि मिसिंग का मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने 7 अगस्त को आवेदन दिया था, 8 अगस्त को FIR दर्ज किया गया। आज राजकुमार शर्मा के सोन ब्रिज से छलांग लगा कर आत्महत्या की सूचना मिली है, सोन नदी में बॉडी की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

