Saturday, August 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेटे-स्टाफ को थाने में रखकर रातभर पीटा:पानी तक नहीं दिया, मैं जूता चाटने को तैयार था फिर भी नहीं छोड़ा; पिता का पुलिस पर आरोप


पटना में चाउमिन दुकानदार के बेटे और दो स्टाफ को पुलिस ने पकड़ लिया। दुकानदार रंजीत ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि दारोगा मनीष कुमार ने बेटे बॉबी (20) और उसके दो स्टाफ को रातभर थाने में रखा। तीनों की पिटाई की। पानी तक नहीं दिया। हमसे 3.50 लाख रुपए दारोगा ने मांगे हैं। हम चाउमिन बेचने वाले हैं, इतने रुपए कहां से लाएंगे। 10-20 हजार रुपए होते तो व्यवस्था करके दे देते। हम जब बेटे को छुड़ाने पहुंचे तो हमारे साथ भी मारपीट की गई। हमलोग जूता चाटने को तैयार थे, पर दारोगा ने नहीं छोड़ा। उसे जेल भेज दिया। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के खाऊ लेन की है। कोलकाता से लौटा था बेटा, पुलिस ने पकड़ लिया- पिता पीड़ित युवक बॉबी के पिता रंजीत बताते हैं कि शुक्रवार को बॉबी कोलकाता से घर लौटा था। वहां वो SSC की तैयारी करता है। मेरी तबीयत खराब थी, इस कारण मैं दुकान पर नहीं गया था। बेटे ने कहा कि मैं दुकान पर जाता हूं। रात 1 बजकर 20 मिनट में बॉबी और 2 स्टाफ दुकान बंद कर आईसक्रिम खा रहे थे। तभी पीछे से दारोगा आए और बॉबी का पकड़ लिया।
गाली देने का विरोध किया तो थाने ले गए बॉबी के पिता रंजीत ने कहा कि दारोगा ने जब बेटे का बाल पकड़ा तो बेटे ने खुद को छुड़ाने के लिए हाथ झटका। जिसके बाद दारोगा और गुस्सा हो गए। उसे मारने लगे। स्टाफ ने विरोध किया तो उसको भी पीटा। दारोगा ने दोनों को गालियां दी। बेटे ने जब बोला कि आप हमें गाली क्यों दे रहे हैं। जिसके बाद दारोगा मारपीट करने लगे। दारोगा तीनों को थाने ले गए। वहां तीनों की पिटाई कर दी। अधिकारी के साथ बदतमीजी की थी- थानेदार बुद्धा कॉलोनी थानेदार दीनेश कुमार ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि युवक ने पुलिस पदाधिकारी के साथ बदतमीजी की थी। थाने लाकर तीनों की अल्कोहल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस के साथ मारपीट के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है और तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles