Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेड़ो में ओवरटेक करते समय पलटा मिर्च लदा टेंपू:गुमला के रहने वाले एक शख्स की मौत, तीन घायल; गुमला-रांची मार्ग पर हुआ हादसा


रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानापानी लापुंग मोड़ के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में मिर्च लदा सवारी टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपू पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सिसई मुरगु मेड़ियाटोली निवासी 29 वर्षीय सुखदेव उरांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मिर्च लदा सवारी टेंपू भरनो से बेड़ो की ओर जा रहा था। पुरानापानी लापुंग मोड़ के पास टेंपू चालक ने आगे चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और टेंपू सड़क पर पलट गया। हादसे के समय वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जो मिर्च के साथ बेड़ो आ रहे थे। टेंपू पलटने से उसमें सवार 29 वर्षीय सुखदेव उरांव वाहन के नीचे दब गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में भरनो मदनपुर छप्परटोली ग्राम निवासी सीताराम उरांव, सुका उरांव और एक अन्य सुखदेव उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही ईटा पंचायत के पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल बेड़ो थाना पुलिस और प्रशासन को हादसे की जानकारी दी। पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा ने स्थानीय सहयोगियों सतवीर मिंज, प्रदीप बाड़ा, नईम हुसैन, बारीक खान, सोमरा उरांव, विकास ठाकुर और अन्य ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, सूचना मिलते ही बेड़ो थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक सुखदेव उरांव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त टेंपू को जब्त कर पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles