![]()
बेतिया के स्टेशन चौक पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार नागेंद्र मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वार्ड संख्या 15, आईटीआई निवासी नागेंद्र मालिक सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से पासबुक प्रिंट कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्टेशन चौक पर पीछे से आ रही एक ट्रक (पंजीकरण संख्या BR 02GA 4686) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नागेंद्र सड़क पर गिर पड़े और उनका पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल नागेंद्र को जीएमसीएच पहुंचाया घटना के समय स्टेशन चौक पर वाहन जांच कर रही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल नागेंद्र को जीएमसीएच पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्टेशन चौक पर डिवाइडर बनने के बाद से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में चिंता और आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

