Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में तीन साइबर ठग पकड़े गए:13 एटीएम कार्ड व म्यूल अकाउंट मिले, पाकिस्तानी नंबर से चैट, एक आरोपी फरार


पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 13 एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, कई संदिग्ध म्यूल अकाउंट, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। एक आरोपी के मोबाइल में पाकिस्तानी कोड (+92) वाले नंबर से व्हाट्सएप चैट भी मिली है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। गुप्त सूचना पर तड़के छापेमारी
पुलिस अवर निरीक्षक संजय चौधरी को 22 फरवरी 2026 की सुबह करीब 3 बजे गुप्त सूचना मिली कि जौकटिया वार्ड नंबर-02 और बैठानिया वार्ड नंबर-05 के कुछ युवक बड़े पैमाने पर म्यूल अकाउंट खरीदकर साइबर ठगी की रकम का लेन-देन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। करीब 3:45 बजे जौकटिया स्थित एक घर पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया। उनकी पहचान मिथलेश कुमार (23) और मुकेश कुमार (25) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के मोबाइल फोन में कई म्यूल अकाउंट और साइबर ठगी से जुड़े चैट मिले। तीसरा आरोपी भी धराया
इसके बाद पुलिस टीम बैठानिया वार्ड नंबर-05 पहुंची, जहां मोहित कुमार उर्फ आलोक कुमार (27) को पकड़ा गया। उसके मोबाइल की जांच में कई संदिग्ध बैंक खाते, यूपीआई लॉगिन और व्हाट्सएप चैट मिले। पुलिस के अनुसार, उसके मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर +92 370 4728657 से बातचीत पाई गई। 7-8% रखते थे कमीशन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 4 से 6 हजार रुपये में बैंक खाते (म्यूल अकाउंट), एटीएम कार्ड और सिम कार्ड खरीदते थे। इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगवाकर 7 से 8 प्रतिशत कमीशन काटते और शेष राशि एटीएम कैश डिपॉजिट मशीन या ऑनलाइन माध्यम से अन्य खातों में ट्रांसफर कर देते थमुकेश कुमार पूर्व में भी साइबर अपराध के एक मामले में जेल जा चुका है। जौकटिया से 9 एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक बरामद
मिथलेश कुमार के घर से तलाशी के दौरान अलग-अलग बैंकों के कुल 9 एटीएम कार्ड बरामद किए गए। इनमें एनएसडीएल पेमेंट बैंक, फिनो बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, यूको बैंक और एचडीएफसी बैंक के कार्ड शामिल हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की एक पासबुक (खाता धारक – संतोष कुमार यादव) और एक्सिस बैंक की एक चेकबुक भी बरामद की गई। बरामदगी सूची तैयार कर विधिवत जप्ती की गई। बैठानिया से 4 एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद
मोहित कुमार के घर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के कुल 4 एटीएम कार्ड बरामद हुए। साथ ही एक एसबीआई पासबुक और एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। एक आरोपी फरार
पूछताछ में सामने आया कि संतोष यादव नामक युवक भी इस नेटवर्क से जुड़ा है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश
पुलिस के अनुसार, इन खातों पर एनसीआरपी पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज हैं और लाखों रुपये के लेन-देन की आशंका है। अन्य राज्यों की पुलिस भी इनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और बैंक खातों के लेन-देन का विश्लेषण किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles