Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:मायके वालों ने लगाया मर्डर का आरोप, 2 साल पहले हुई थी शादी


बेतिया में विवाहिता की में मौत हो गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लालगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 5 में हुई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी राजेश महतो की पत्नी सीमा देवी (26) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों का कहना है शव फंदे से लटका हुआ था। वहीं ससुराल वालों का कहना है सीमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH बेतिया भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना…. मृतका के बड़े भाई कन्हैया महतो ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उनकी सीमा से फोन पर बात हुई थी। करीब 10 मिनट तक सामान्य पारिवारिक बातचीत हुई, जिसमें सीमा ने किसी परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं किया था। सोमवार सुबह ससुराल पक्ष ने फोन कर सूचना दी कि सीमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बिस्तर पर पड़ा मिला शव – मृतका का बड़ा भाई यह खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग तुरंत सीमा के ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना पर संदेह जताया। कन्हैया महतो ने आरोप लगाया कि जब वे पहुंचे तो सीमा का शव फंदे से लटका हुआ नहीं था, बल्कि बिस्तर पर पड़ा मिला। इस स्थिति को संदिग्ध बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। कन्हैया महतो ने यह भी बताया कि घटना की सूचना ससुराल पक्ष द्वारा पहले ही डायल 112 पर पुलिस को दी जा चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच प्रारंभ कर दी। सीमा को ये लोग हमेशा मारते-पीटते थे – जीतन महतो मृतका सीमा के बुआ के बेटे जीतन महतो ने कहा, ‘मेरे भाई ने फोन कर घटना की जानकारी दी। मुझसे उन्होंने कहा जल्दी आप लोग पहुंचिए। मैंने देखा कि बहन को फांसी से लटकाया हुआ है, घटना का कारण यही था कि जब शादी हुआ था तब से फोर व्हीलर का डिमांड ससुराल वाले कर रहे थे। लेकिन हमलोग नहीं दे पा रहे थे, ये लोग बार-बार सीमा को टॉर्चर कर रहे थे, इसको लेकर बहुत बार मारपीट वो लोग करते थे। पहले भी गाड़ी को लेकर झगड़ा होता था सीमा को ये लोग हमेशा मारते-पीटते थे।’ मृतका के भाई हरिलाल कुमार ने कहा, ‘बहन फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। दहेज के लिए मेरी बहन को ससुराल वालों ने मार डाला। सीमा के घर वाले हमसे 4 व्हीलर गाड़ी की डिमांड कर रहे थे।’ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस स्थानीय वार्ड सदस्य ने बताया कि घटना से एक दिन पहले घर में सामान्य माहौल था। सीमा की सास कैलाशी देवी ने जानकारी दी कि रविवार शाम को वह बाजार से घर के लिए सामान लाई थीं, जिसमें सीमा के लिए चप्पल भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि सीमा ने खुशी-खुशी मीट पकाया और पूरे परिवार को खाना खिलाया। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी सुबह उठने पर परिवार के लोगों ने सीमा को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी गई। इधर मृतका के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे यह मांग पूरी नहीं कर सके। इसी वजह से सीमा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ही उनकी बहन की हत्या की गई है। वहीं थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles