Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत, 10 वर्षीय बच्ची की मौत:नेपाल शादी समारोह में जा रहा था परिवार, सभी घायल; वाहन जब्त


बेतिया के इनरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिडारी गांव के समीप बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान बगहा जिले के सिधाव गांव निवासी उमेश साह की पुत्री 10वर्षीय तन्नू कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, तन्नू अपने परिवार के साथ सिधाव गांव से नेपाल के महुअन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान पिडारी गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में तन्नू कुमारी की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि उसकी मां सिंधु देवी, पिता उमेश साह और भाई आर्यन कुमार भी बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इनरवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सभी घायलों को मैनाटांड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तन्नू कुमारी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles