Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला:सिर पर गहरी चोट, हाथ कटा; ट्रेन से गिरने की आशंका, पहचान नहीं


बेतिया–नरकटियागंज रेलखंड पर छावनी ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद रेल प्रशासन और बेतिया पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा उसका एक हाथ शरीर से अलग हो चुका था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसा काफी गंभीर रहा होगा। पहचान अभी तक नहीं हो पाई है
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। हालांकि, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कहां का रहने वाला था और घटना कैसे हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना दी गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेतिया भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles