Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में DDC ने आरसेटी का इंस्पेक्शन किया:ट्रेनीज को प्रमाण पत्र दिए, ट्रेनिंग को सेल्फ एम्प्लॉयमेंट में सहायक बताया


बेतिया में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने आरसेटी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पाया कि वर्तमान में केंद्र में दो प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं। निरीक्षण के दिन दुधारू पशुपालन प्रशिक्षण का अंतिम दिन था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। पीएमईजीपी के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया इसके उपरांत, उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष, उपस्थिति पंजी, प्रशिक्षण सामग्री तथा अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभुकों से संवाद स्थापित कर फीडबैक लिया। ट्रेनिंग सेल्फ एम्प्लॉयमेंट लगाने में मददगार साबित होगा लाभुकों ने बताया कि केंद्र में उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा प्रशिक्षकों द्वारा विषयों को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण स्वरोजगार स्थापित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। निरीक्षण के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार, आरसेटी निदेशक संजय कुमार, नवनीत राज, सोनाली मित्रा एवं सौरभ कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles