Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में ROB निर्माण के कारण सड़क गड्ढों में तब्दील:पानी भर जाने से चालकों को परेशानी, जान जोखिम में डालकर लोग करते हैं आवागमन


बेतिया-सरिसवा मुख्य पथ पर बारी टोला रेलवे गुमटी के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। निर्माण कार्य के चलते मुख्य सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। बेतिया से आ रहे सरिसवा निवासी ध्रुव पासवान की मोटरसाइकिल बारी टोला रेलवे गुमटी के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ा और ध्रुव पासवान सड़क पर गिर गए। उन्हें हल्की चोटें आईं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और प्राथमिक उपचार दिया। स्थानीय निवासी सुल्तान अहमद ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के कारण सड़क की हालत लगातार बिगड़ रही है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क की नियमित मरम्मत और समतलीकरण न होने से गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है, खासकर शाम और रात के समय वाहन चालकों को अधिक परेशानी होती है। सड़क की खराब स्थिति से लोग परेशान लोगों का कहना है कि बेतिया-सरिसवा मुख्य पथ पर दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में निर्माण स्थल के आसपास सड़क की खराब स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। दोपहिया और तीन पहिया वाहन चालक सबसे अधिक जोखिम में हैं। स्थानीय राहगीरों ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गड्ढों को भरकर सड़क को समतल किया जाए और निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा संकेतक लगाए जाएं, ताकि राहगीरों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles