Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया संत जेवियर स्कूल में धमाका, छात्र घायल:अधिकारी बोले-विस्फोट में इस्तेमाल किया पदार्थ पटाखा नहीं, FSL और पुलिस जांच में जुटी


बेतिया शहर के संत जेवियर स्कूल में शनिवार सुबह वॉशरूम में हुए विस्फोट में एक छात्र घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कक्षा 8C के एक नाबालिग छात्र ने ही वॉशरूम में विस्फोटक पदार्थ रखा था, और वह खुद भी विस्फोट की चपेट में आकर जख्मी हो गया। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्र को निष्कासित कर दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले की सूचना पुलिस को स्कूल प्रशासन ने नहीं दी। पीड़ित छात्र के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बेतिया सदर-1 के एसडीपीओ विवेक दीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ मुफस्सिल थाना की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच में जुटी पुलिस फॉरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट में इस्तेमाल किया गया पदार्थ सामान्य पटाखा नहीं था, बल्कि आकार और प्रभाव में उससे बड़ा था। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र ने यह विस्फोटक सामग्री कहां से और कैसे प्राप्त की। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles