![]()
बेतिया बाजार समिति के मुख्य द्वार पर बुधवार को किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने अतिक्रमण और विस्थापन को लेकर अपनी नाराजगी जताई और शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों का आरोप है कि लगभग चार वर्ष पहले उन्हें हरीवाटिका शिव मंदिर के पास अस्थायी रूप से बसाया गया था। अब महायज्ञ के आयोजन के कारण उन्हें वहां से हटाया जा रहा है। जब किसान पुराने बाजार समिति परिसर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि वहां पहले से ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। 9 अप्रैल तक का नोटिस जारी किया गया किसानों ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) द्वारा बाजार समिति परिसर खाली कराने के लिए 9 अप्रैल तक का नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, स्थानीय किसानों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे वे परेशान हैं। खरीद-बिक्री कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वे पिछले तीन दशकों से इसी जगह पर कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने बाहरी लोगों पर अतिक्रमण कर कारोबार करने का आरोप लगाया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे बाजार समिति का मुख्य द्वार बंद कर आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
