Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेलदा में जवानों ने किया संयुक्त रूट मार्च


खड़गपुर| जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी गरमाहट बढ़ती जा रही है। चुनाव आयोग शांतिपूर्ण और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। आम लोग अपने मताधिकार का प्रयोग सुचारू रूप से और बिना किसी भय के कर सकें, इस उद्देश्य से राज्य पुलिस ने बेलदा में केंद्रीय सेना के जवानों के साथ रूट मार्च किया। केंद्रीय सेना और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने बेल्दा के विभिन्न इलाकों में रूट मार्च किया। माना जा रहा है कि इनकी मौजूदगी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। प्रशासन ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में और अधिक निगरानी और गश्ती को मजबूत किया जाएगा ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles