Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बैंक कर्मी को 1 किमी तक घसीटती रही बस:गया-गोह रोड पर सड़क हादसा; सहयोगी के साथ बाइक से जाते समय एक्सीडेंट


गया-गोह मुख्य मार्ग पर आम बेलगाम रफ्तार ने एक बैंक अधिकारी को टक्कर मार दी। पंचानपुर बाजार के पास एक बेकाबू बस ने बुलेट सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। और फिर करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस हादसे में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धर्मेंद्र कुमार अपने सहयोगी सोनू कुमार के साथ बुलेट से जा रहे थे। सोनू टेपा निवासी अर्जुन शर्मा के बेटे हैं और पंचानपुर में भी उनका घर है। दोनों किसी काम से निकले थे, तभी गया की ओर से आ रही एलएसटी बस (BR 26B 1145) ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद भी बस चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। बाइक और दोनों सवारों को सड़क पर घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। यह मंजर देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। बाद में ग्रामीणों ने दौड़ाकर बस को रोका और चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया हॉस्पिटल घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पंचानपुर पुलिस के दरोगा नंदू यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार धर्मेंद्र कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त बुलेट को जब्त कर लिया है और अंचल कार्यालय पंचानपुर में रखा गया है। कुछ देर बाद थाना अध्यक्ष पद्माकर उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles