बैठक में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Date:

लोहरदगा|होली, रमजान व सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से लोहरदगा सदर अंचल के अंचलाधिकारी राम नारायण खलखो ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कार्यरत चौकीदारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्रवार विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली गई व सभी चौकीदारों से बारी-बारी उनके कार्यक्षेत्र में सामाजिक माहौल, संभावित संवेदनशील स्थानों और आवश्यक तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अंचलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक तत्वों की गतिविधि या आपसी विवाद की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने रात्रि गश्ती बढ़ाने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा विभिन्न समुदायों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और ग्रामीण चौकीदारों के समन्वित प्रयास से ही शांति और सौहार्द कायम रखा जा सकता है। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि होली के दौरान जबरन रंग लगाने, शराब सेवन कर हुड़दंग करने अथवा डीजे के माध्यम से निर्धारित समय सीमा से अधिक ध्वनि प्रसारण पर विशेष निगरानी रखी जाए। वहीं रमजान के मद्देनजर नमाज के समय मस्जिदों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सरहुल पर्व के जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। अंचलाधिकारी ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांति समिति की बैठकों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T20 WC 2026: Best Memes from IND vs WI, Match 52 – Funniest Reactions & Trolls

India secured a thrilling five-wicket victory over West Indies...

गुमला की बेटी अष्टम का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन होने पर दी गई बधाई

भास्कर न्यूज|गुमला अष्टम उरांव को भारतीय महिला फुटबॉल टीम...

FIR against 8 for ‘using casteist slurs’ against Dalit deputy sarpanch of Gujarat village

3 min readAhmedabadMar 2, 2026 03:51 AM IST A Dalit...
Join Us WhatsApp