Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बैद्यनाथ महतो हत्याकांड-मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 3 और अरेस्ट:सीतामढ़ी-12 सितंबर को हुई थी हत्या,पिस्टल-5 कारतूस बरामद


सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य नामजद आरोपी त्रिभुवन कुमार की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है। मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई एसपी अमित रंजन ने बताया कि हत्याकांड के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम तकनीकी और मानवीय स्रोतों के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 23 सितंबर को मुख्य नामजद आरोपी त्रिभुवन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। त्रिभुवन की निशानदेही पर तीन गिरफ्तार अस्पताल से पूछताछ और पुलिसिया जांच के दौरान त्रिभुवन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई की। उसकी निशानदेही पर लालजी, विकास कुमार उर्फ विक्की और सौरभ कुमार उर्फ मिठू को गिरफ्तार किया गया। केथरिया चौक से पिस्टल और कारतूस बरामद पुलिस के मुताबिक, त्रिभुवन की निशानदेही पर केथरिया चौक स्थित बताए गए स्थान से एक देसी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब बरामद हथियार के इस्तेमाल और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। सभी आरोपी केथरिया इलाके के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों में त्रिभुवन कुमार (करीब 21 वर्ष), लालजी (करीब 27 वर्ष), विकास कुमार उर्फ विक्की (करीब 20 वर्ष) और सौरभ कुमार उर्फ मिठू (करीब 20 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया इलाके के रहने वाले हैं। साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच एसपी ने बताया कि हत्या की पूर्व योजना, आरोपियों के आपसी संपर्क और वारदात में इस्तेमाल किए गए साधनों को लेकर जांच जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश और अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles