Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2340KG यूरिया पकड़ी:नेपाल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट, 7 साइकिल-1 बाइक मिली; कस्टम को सौंपा माल


भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मोतिहारी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देश पर अलग-अलग सीमा चौकियों की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 2340 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त की। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई अन्य तस्कर मौके से भाग निकले। बड़हरवा सीमा चौकी पर 1350 किलो यूरिया बरामद पहली कार्रवाई सीमा चौकी बड़हरवा क्षेत्र में की गई। गश्ती दल को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में यूरिया खाद नेपाल ले जाई जा रही है। इसके बाद जवानों ने नाका लगाकर वाहनों और संदिग्ध लोगों की निगरानी शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर यूरिया खाद लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। बाइक सवार गिरफ्तार, 3 तस्कर भागे गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राधेश्याम कुमार (26), निवासी छौड़ादानो, पूर्वी चंपारण के रूप में हुई। उसके पीछे तीन साइकिल सवार भी यूरिया खाद लेकर आ रहे थे। एसएसबी जवानों को देखते ही तीनों खाद की बोरियां छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए। 30 बोरी यूरिया और चार वाहन जब्त तलाशी के दौरान जवानों ने 30 बोरी यूरिया खाद (1350 किलो), एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल और तीन साइकिलें बरामद कीं। जब्त सामान को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगरवा में 990 किलो यूरिया पकड़ी दूसरी कार्रवाई सीमा चौकी अगरवा क्षेत्र में हुई। नाका के दौरान जवानों ने भारत से नेपाल की ओर साइकिल और सिर पर यूरिया की बोरियां लेकर जाते कुछ लोगों को देखा। एसएसबी को देखते ही कई लोग खाद छोड़कर भाग गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। जयलाल ने नेपाल में बेचने की बात स्वीकारी गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जयलाल राय (45), निवासी अगरवा, थाना जितना, पूर्वी चंपारण के रूप में हुई। पूछताछ में उसने यूरिया खाद नेपाल में बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। वह खाद से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। एसएसबी ने 22 बोरी यूरिया (990 किलो) और चार साइकिलें जब्त की हैं। दोनों मामलों में जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी में जमा कराया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles