Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो एयरपोर्ट शुरू कराने को केंद्रीय मंत्री से मिले लोजपा नेता

सिटी रिपोर्टर | बोकारो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बोकारो जिलाध्यक्ष अनिल कुमार व महानगर अध्यक्ष सुमन कुमार पासवान ने नई दिल्ली स्थित पंचशील भवन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उन्हें भारतीय संविधान की प्रति एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही बोकारो के बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट परियोजना का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि बोकारो जैसे औद्योगिक और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर में हवाई सेवा शुरू नहीं होने से क्षेत्र के लोगों, उद्योगों और व्यापार जगत को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एयरपोर्ट को जल्द चालू कराने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही नागरिक उड्डयन मंत्री से इस विषय पर सकारात्मक प्रयास करेंगे। उनके इस आश्वासन से बोकारो वासियों में नई उम्मीद जगी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles