Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम बैठक संपन्न:खिलाड़ी पंजीकरण शुल्क 500 से बढ़कर 600 रुपए हुआ, 70 टीमें पंजीकृत


बोकारो जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) की वार्षिक आम बैठक शनिवार को अध्यक्ष पीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें खिलाड़ियों के पंजीकरण और मैचों के आयोजन पर कई फैसले लिए गए। नए सत्र की शुरुआत बोकारो टी-20 लीग से होगी। बैठक में तय हुआ कि फिलहाल किसी नई टीम का पंजीकरण नहीं होगा। बीडीसीए से करीब 70 टीमें पंजीकृत हैं। बढ़ते आयोजन खर्च को देखते हुए खिलाड़ी पंजीकरण शुल्क 500 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए कर दिया गया है। मैचों के संचालन के लिए सत्र से पहले अंपायर और स्कोररों का सेमिनार होगा, जिसमें नए क्रिकेट नियमों की जानकारी दी जाएगी। बोकारो क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-4 में अक्टूबर में मैच 19 तारीख से शुरू होंगे। बोकारो को कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के मैचों की मेजबानी भी मिलेगी। 19 से 22 अक्टूबर तक झारखंड और रेलवे का मुकाबला होगा, जबकि 27 से 30 अक्टूबर तक झारखंड और असम की टीमें खेलेंगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles