Friday, September 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में टूटे बिजली तार से SBI कैशियर की मौत:बारिश में सड़क पर गिरा था 440 वोल्ट का तार, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप


बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के तेलीडीह टांड में गुरुवार रात एक घटना हुई। जैनामोड़ एसबीआई शाखा के कैशियर मुकेश कुमार सिंह (45) की मौत बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से हो गई। यह हादसा उनके घर के पास मुख्य सड़क पर हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी दिखी। लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर 440 वोल्ट का बिजली का तार टूटकर गिरा था। स्कूटी समेत बिजली के तार की चपेट में आ गए जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार सिंह गुरुवार को ड्यूटी से लौटकर घर आए थे। कुछ देर बाद वह दूध लेने के लिए स्कूटी से निकले। तभी बारिश हो रही थी। अंधेरे के कारण सड़क पर गिरे तार पर किसी का ध्यान नहीं गया। मुकेश स्कूटी समेत बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह सड़क पर ही तड़पने लगे और कुछ देर में उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेलीडीह टांड इलाके में पहले से पुराने खुले बिजली के तार लगे हुए थे। बाद में कवर्ड वायर भी लगाया गया, लेकिन पुराने तार को हटाया नहीं गया। आरोप है कि दोनों तारों से बिजली सप्लाई की जा रही थी। लोगों का कहना है कि पुराने तार को हटाने की मांग पहले भी की गई थी, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को जानकारी दी, लेकिन काफी देर तक विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। घटना की जानकारी जिला प्रशासन को भी बताया गया। उपायुक्त ने तुरंत बिजली लाइन बंद करने और कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles