Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में ट्रक और कार की टक्कर, एक की मौत:दूसरा गंभीर रूप से घायल, गैस कटर से गाड़ी को काट निकाला गया दोनों सवार को


बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलमच्चो के पास देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा एक हाइवा और हुंडई क्रेटा कार के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना सोमवार देर रात करीब एक बजे हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और चास मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गैस कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया
टक्कर के कारण कार में सवार दोनों व्यक्ति अंदर फंस गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग करना पड़ा। गैस कटर से गाड़ी को काटकर काफी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकालकर बोकारो सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, मृतक को गंभीर ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया
हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 ऑफिसर कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles