बोकारो में बुधवार को भीषण गर्मी के बीच 33 केवी चास-फुदनीडीह लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे चीराचास और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह कार्य सुबह 11 बजे से प्रस्तावित था, लेकिन तकनीकी प्रक्रियाओं और डीवीसी की अनुमति संबंधी औपचारिकताओं के कारण दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हो सका। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से आम जनजीवन के साथ-साथ छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए। बिजली कटौती से व्यवसाय प्रभावित हो रहा: दुकानदार चीराचास के दुकानदार प्रमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि दूध, दही और आइसक्रीम जैसे उत्पादों को रखने में जोखिम रहता है, इसलिए उन्होंने कई सामान रखना बंद कर दिया है। एक अन्य व्यवसायी शिव लाल ने बताया कि बिजली नहीं होने पर कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम जैसे उत्पाद ठंडे नहीं रह पाते, जिससे ग्राहक कम आते हैं और आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने सरकार और बिजली विभाग से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। शाम के समय बार-बार ट्रिपिंग होती है: स्थानीय स्थानीय निवासी संजय कुमार का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते लोड के कारण शाम के समय बार-बार ट्रिपिंग होती है। उनके अनुसार, पुराने पोल, तार और वितरण व्यवस्था को अपग्रेड किए बिना इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। गृहिणी रागिनी देवी ने बताया कि घंटों बिजली नहीं रहने से घरों में रखा भोजन खराब हो जाता है। भीषण गर्मी में पंखे और कूलर बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस किया जा रहा: एसबीओ इधर, फुदनीडीह सब-स्टेशन के एसबीओ संजीव कुमार दास ने जानकारी दी कि चंद्रपुरा थर्मल पावर से मिलने वाली 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर बिजली तारों के आसपास पेड़-पौधे उग जाने के कारण हवा चलने पर आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले सब-स्टेशन को 10 मेगावाट बिजली मिलती थी, जबकि वर्तमान में 17 मेगावाट आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थिति में पहले की तुलना में सुधार आया है। फुदनीडीह सब-स्टेशन से चिराचास, के.के. सिंह कॉलोनी, बिजुलिया और सेक्टर-9-रामडीह मोड़ सहित चार प्रमुख फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
बोकारो में भीषण गर्मी, घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान:मेंटेनेंस के कारण चीराचास में आपूर्ति बाधित, व्यवसाय पर पड़ रहा असर