Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में रिकवरी एजेंट से लूट मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार:फोन-पे से ट्रांसफर किए थे रुपए, आरोपियों में दो का रहा है आपराधिक इतिहास


बोकारो पुलिस ने एक रिकवरी एजेंट से हुई लूटपाट और फोन-पे के माध्यम से पैसे निकालने के मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित कुमार, भैरव यादव और प्रियांशु चौधरी शामिल हैं। भैरव यादव पर पहले से आठ मामले दर्ज हैं, जबकि प्रियांशु चौधरी के खिलाफ भी दो मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में अन्य आपराधिक कड़ियों की भी जांच कर रही है। दरअसल, यह घटना चास के कुंअर सिंह कॉलोनी निवासी सोनू कुमार के साथ हुई, जो एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करते हैं। सोनू कुमार बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लोन वसूली कर लौट रहे थे। आरपीएफ बैरक के पास तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। 5300 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे अपराधियों ने सोनू के साथ मारपीट की और उनका पर्स, मोबाइल, 2000 रुपए नकद और मोटरसाइकिल लूट ली। लूटपाट के बाद, अपराधियों ने सोनू को धमकाकर उनके फोन-पे का पासवर्ड भी ले लिया। इसके बाद, उन्होंने सोनू के खाते से 5300 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण तीनों आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

Spread the love

Popular Articles