Sunday, July 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में 20 से 26 जुलाई तक रेल सेवा प्रभावित:7 मेमू ट्रेनें की गई रद्द, 3 ट्रेनों का होगा आंशिक संचालन, रोलिंग ब्लॉक की वजह से बदलाव


बोकारो समेत आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों को 20 से 26 जुलाई के बीच परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इस अवधि के दौरान इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल विभाग द्वारा संयुक्त अनुरक्षण कार्य किया जाएगा, जिसके लिए एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, इस दौरान 7 मेमू ट्रेनें विभिन्न तिथियों पर पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। इन रूटों पर रद्द रहेंगी मेमू ट्रेनें रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आसनसोल-आद्रा, आद्रा–मिदनापुर, आद्रा-भागा, आसनसोल-पुरुलिया, टाटानगर-आसनसोल और भोजूडीह-चंद्रपुरा रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी। इसके अलावा खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035/18036), चक्रधरपुर-गोमो मेमू एक्सप्रेस (18115/18116) और आसनसोल-टाटानगर मेमू सहित कई अन्य ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा। इससे बोकारो, चंद्रपुरा, भोजूडीह, आद्रा, पुरुलिया और टाटानगर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है। खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस रीशेड्यूल रोलिंग ब्लॉक के कारण खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18035) को भी रीशेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन 20 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन खड़गपुर से दो घंटे की देरी से रवाना होगी, जबकि 23 जुलाई को एक घंटे की देरी से चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन नंबर का उपयोग किया जा सकता है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles