Sunday, October 4, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में 4 मंजिला मकान से युवक गिरा, मौत:जितिया पूजने मां घर से गई बाहर, छत पर पहुंचा प्रियांशु; हादसे की पुलिस कर रही जांच


बोकारो के चास थाना क्षेत्र के तेलीडीह मोड़ स्थित दे मार्केट में रविवार रात चार मंजिला मकान से गिरकर 18 वर्षीय प्रियांशु महतो की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को सोमवार सुबह मिली। प्रियांशु अपनी मां के साथ इसी मकान में रहता था, जबकि उसके पिता युधिष्ठिर महतो सिकंदराबाद में काम करते हैं। परिजनों के अनुसार, प्रियांशु स्वभाव से काफी चुप रहता था और स्कूल भी नहीं जाता था। वह ज्यादातर समय मोबाइल पर गेम खेलने में बिताता था। गेम खेलने के दौरान हारने पर वह कई बार गुस्से में मोबाइल पटक देता था। परिजनों ने बताया कि रविवार को जितिया पर्व के कारण उसकी मां घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान प्रियांशु घर से निकलकर मकान की छत पर चला गया। छत से गिरने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले गए बताया गया कि छत पर जाने के कुछ देर बाद प्रियांशु अचानक चार मंजिला मकान से नीचे गिर गया। उसके गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चास पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। आसपास के लोगों के अनुसार, प्रियांशु के गिरने की घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। वह किस परिस्थिति में छत से नीचे गिरा, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट घटना की सूचना मिलने के बाद चास पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रियांशु दुर्घटनावश छत से गिरा या घटना के पीछे कोई अन्य कारण था। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles