Home india बोचहा में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला:पुलिस ने पोस्टमार्टम को...

बोचहा में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला:पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा, पति-बच्चों से पूछताछ जारी

0
बोचहा में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला:पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा, पति-बच्चों से पूछताछ जारी


मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र के राघो मझौली गांव में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बेड पर मिला। शनिवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान गांव के ही उपेंद्र राम की 40 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बेड पर शव देखकर सनसनी फैल गई। पुलिस जांच के दौरान मृतका के गले पर गहरे घाव के निशान देखे गए हैं। मृतका के पति उपेंद्र राम ने पुलिस को बताया कि जब वह मजदूरी कर घर लौटा तो पत्नी को मृत अवस्था में बेड पर पाया। उन्होंने कहा कि घर पर बच्चों से पूछताछ की, लेकिन वे कुछ नहीं बता पाए। उपेंद्र राम के अनुसार, मृतका से कोई विवाद नहीं हुआ था और सुबह मजदूरी पर जाने से पहले उसने भोजन बनाकर खिलाया था और दोपहर का टिफिन भी पैक किया था। आस-पास के लोगों ने आशंका जताई है कि मृतका ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। पुलिस अब मृतका के पति और बच्चों से घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version