Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बोधगया ग्रिड से दो घंटे तक सप्लाई ठप रहेगी:दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मरम्मती का काम होगा; जर्जर तार और पोल को भी ठीक किया जाएगा


पर्यटन नगरी बोधगया में आज 2 घंटे तक बिजली कटेगी। शटडाउन के दौरान बोधगया ग्रिड में मेंटेनेंस का काम होगा। साथ ही क्षेत्र में जर्जर तार और पोलों की मरम्मती की जाएगी। दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्रिड से जुड़े इलाकों में सप्लाई ठप रहेगी। बिजली विभाग के मुताबिक बकरौर, आईआईएम, खटाचक, अमरा और भुसुंडा के आसपास के इलाकों में असर रहेगा। वरीय अभियंता प्रेम कुमार मणि ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। कामकाज हो सकते हैं प्रभावित बोधगया से लेकर शहर का भुसुंडा क्षेत्र तक घनी आबादी है। दोपहर के समय बिजली कटौती से स्कूल-कॉलेज और दफ्तर में भी काम काज प्रभावित हो सकते हैं। शहरी इलाकों के अलावा दर्जनों गांव भी इस क्षेत्र में आते हैं। ग्रामीणों को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles