![]()
चंदनकियारी | प्रखंड के बोरियाडीह स्थित मनसा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय शिव महायज्ञ को लेकर मंगलवार को 201 कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य जलयात्रा निकाली गई। जलयात्रा की शुरुआत मनसा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और धार्मिक माहौल के बीच हुई। यह यात्रा गांव होते हुए लगभग दो किलोमीटर दूर चिड़दा स्थित तसरकुंआ नदी तक पहुंची। नदी तट पर पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई।

