Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ओंकारेश्वर में नाव पलटी, 10 श्रद्धालु डूबे:2 लोगों के फेफड़ों में पानी भरा, रेस्क्यू कर सभी को बचाया; रांची से आए थे 52 लोग


खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में शुक्रवार को नर्मदा नदी में चट्टान से टकरा नाव पलट गई। झारखंड के रहने वाले 10 श्रद्धालु डूब गए, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खंडवा एसपी मनोज कुमार राय के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। झारखंड के रांची से करीब 52 लोगों का एक जत्था ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आया था। सभी श्रद्धालु अलग-अलग समूहों में घाटों पर घूम रहे थे। इसी दौरान 10 श्रद्धालु ब्रह्मपुरी घाट से संगम घाट की ओर जाने के लिए नाव में सवार हुए। नाव जैसे ही नवीन घाट के पास पहुंची, नदी में उभरी एक चट्टान से टकरा गई। टक्कर से टूटा पटिया, पलट गई नाव टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव (क्रमांक 225) का लकड़ी का पटिया टूट गया। इससे नाव में तेजी से पानी भरने लगा और कुछ ही पलों में वह असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर पड़े और डूबने लगे। घटना के बाद की तस्वीरें होमगार्ड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे के तुरंत बाद घाट पर तैनात होमगार्ड जवानों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। सभी 10 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू के दौरान दो लोगों के फेफड़ों में पानी भर गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें ओंकारेश्वर से सनावद के सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह नाव का चट्टान से टकराना सामने आया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और नाव संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles