Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ब्लॉकचेन व क्रिप्टोकरेंसी पर जागरुकता कार्यक्रम


सिटी रिपोर्टर | बोकारो चीराचास स्थिति एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शनिवार को ब्लॉकचेन एवं क्रिप्टोकरेंसी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ब्लॉकचेन तकनीक एवं क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी सही और उपयोगी जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे डिजिटल वित्तीय दुनिया को बेहतर ढंग से समझ सके। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने ब्लॉकचेन, क्रिप्टोकरेंसी, डिजिटल सुरक्षा, निवेश के अवसरों एवं उससे जुड़ी सावधानियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके। मुख्य वक्ता मुकेश कुमार ठाकुर व मंजुला सतीश ने प्रतिभागियों को ब्लॉकचेन तकनीक के वर्तमान और भविष्य के उपयोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में यह तकनीक तेजी से विकसित हो रही है और आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में इसका व्यापक उपयोग देखने को मिलेगा। मुख्य ट्रस्टी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सही जानकारी और जागरुकता से ही लोग डिजिटल वित्तीय क्षेत्र में सुरक्षित भागीदारी निभा सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles