Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने को मोबाइल टावर पर चढ़ी:कैमूर में युवती का 4 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, 'मान-मनौव्वल' के बाद सेफली उतारी


कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नुआंव गांव में रविवार देर शाम को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर के ऊपरी हिस्से पर युवती को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखें,मौके से आई तस्वीरें… ग्रामीणों ने की नीचे उतरने की अपील प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिजनों की असहमति से नाराज होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया। टावर के नीचे मौजूद ग्रामीण और पुलिसकर्मी लगातार उसे समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन वह अपनी बात पर डटी रही। काफी मशक्कत के बाद मानी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। करीब चार घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान अधिकारियों ने संयम और सूझबूझ से काम लेते हुए युवती को समझाने का प्रयास जारी रखा। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद आखिरकार युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिसके बाद प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवती को प्राथमिक उपचार के बाद पूछताछ की और फिर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles