Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भगवानपुर में तेज रफ्तार बाइक को लेकर विवाद, पांच घायल:बसंतपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट के बाद घटना


भगवानपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए। यह विवाद तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने को लेकर शुरू हुआ और मारपीट में बदल गया। स्थानीय वार्ड जनप्रतिनिधि सैयद अंसारी ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों के घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने घायलों का इलाज किया। डॉ. संजीव कुमार के अनुसार, एक पक्ष से सफीना खातून, नसरीन खातून और जरीना खातून घायल हुई हैं, जबकि दूसरे पक्ष से अफसाना दीदी और मोहम्मद अब्दुल करीम मियां चोटिल हुए हैं। घायलों में दो लोगों के सिर में चोट आई है, जबकि तीन लोगों के हाथों में चोट लगी है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि बसंतपुर गांव में हुई मारपीट का मामला पुलिस के संज्ञान में है। हालांकि, अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles