Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भरत एनकाउंटर- परिवार से मिलेंगे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष:बिलौटी गांव आएंगे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष; भाई बोला- SP ने केस उठाने के लिए धमकाया


17 जून को भोजपुर में भरत तिवारी को एनकाउंटर में पुलिस ने मार दिया। इस एनकाउंटर का राजनीतिक और सामाजिक विरोध शुरू है। शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अजय राय परिवार से मिलने पहुंचेंगे। इनके अलावा बिहार प्रदेश करणी सेना के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह भी आज भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को इस एनकाउंटर पर कवि कुमार विश्वास ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि एक युवक पुलिस वालों को हथियार दिखाता है तो यह आपराधिक मामला है। वहीं, एक युवक ने हथियार लहराकर फेंक दिया, जिसे आपने मानसिक विक्षिप्त बताया। आप घे्रकर एक निहत्थे आदमी को मार देते हैं, ये अमानवीयता है। आपको कोई अधिकार नहीं है, ऐसे गोली मारने का। आपको क्यों ट्रेनिंग मिली है। वहीं, भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय ने शुक्रवार को भरत तिवारी की मां और अन्य परिजन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रितेश पांडे ने कहा कि ये एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या है। मैं केवल संवेदना व्यक्त करने नहीं आया हूं। यह भरोसा दिलाने आए हैं कि न्याय की लड़ाई में परिवार अकेला नहीं है। हमारी जितनी भी क्षमता होगी, हम उसके अनुसार योगदान देंगे, ताकि शहीद भरत तिवारी और उनके परिवार को न्याय मिल सके।
भरत के भाई ने भोजपुर SP पर धमकाने का आरोप लगाया इधर, भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने भोजपुर के एसपी राज पर धमकाने, केस उठाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चंदन तिवारी ने कहा है कि बुधवार (24 जून) की रात एसपी अपनी पूरी टीम के साथ अचानक मेरे घर आए और अंदर घुस गए, वे किसके परमिशन से अंदर घुसे? जब एसपी राज अपनी पूरी टीम के साथ मेरे घर आए थे, तो घर पर मात्र चार लोग थे। मैं, मेरी पत्नी और मेरे माता-पिता थे। इसके अलावा अंदर कोई नहीं था, किसी भी गांववाले को अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा था, मतलब एसपी अपनी पूरी टीम के साथ क्या करने आए थे। पुलिस वालों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई चंदन ने ये भी कहा कि शाहपुर थाना के एसएचओ, जगदीशपुर के एसडीपीओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन किस कानून के तहत अब तक उन दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई, उन्हें अब तक जेल में क्यों नहीं डाला गया। एक आम जनता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होती है, उसे आधे घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाता है, लेकिन इन दोनों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है, उन्हें अब तक अंदर नहीं डाला गया, क्यों नहीं अंदर डाला गया, प्रशासन इसका जवाब दे। रिटायर्ड जज नहीं, HC के वर्तमान जज से जांच कराई जाए एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी चंदन ने कहा, भरत एनकाउंटर की जांच रिटायर्ड जज नहीं बल्कि पटना हाई कोर्ट के वर्तमान जज से कराई जाए। एनकाउंटर मामले को दबाने को कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं पुलिस के प्रभाव में आकर दबने वाला नहीं हूं, जनता भी सारी सच्चाई जान चुकी है। पुलिस को इस एनकाउंटर का रिजल्ट देना पड़ेगा। प्रशासन की ओर से परिवार को धमकाना गलत: रितेश पांडेय रितेश पांडेय ने कहा कि भरत के छोटे भाई से मेरी बात हुई। उसने कहा कि प्रशासन की ओर से धमकियां दी जा रही है। अगल ऐसा हो रहा है तो गलत है। जिस परिवार ने अपना बेटा खोया है, उसे डराने-धमकाने के बजाय न्याय दिया जाना चाहिए। उन्होंने परिवार की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि परिवार की स्पष्ट मांग है कि इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच हो। परिवार के साथ इतना बड़ा अन्याय हुआ है। सरकार को उनकी मांग मान लेनी चाहिए। जल्द से जल्द सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। देवकीनंदन महाराज बोले- गरीबों की आवाज उठा रहे थे भरत तिवारी देवकीनंदन महाराज ने भरत तिवारी के एनकाउंटर पर कहा है कि इस घटना से मन बहुत दुखी है। समाज में संवेदना खत्म होते जा रही है। समाज अपने हिसाब से जी रहा है। भरत तिवारी गांव के लोगों की आवाज उठा रहे थे। गरीबों को कहीं न्याय नहीं मिलता है। क्या एसपी-डीएम उस गांव में एक महीने रहने के बाद कह सकते हैं कि भरत गलत आवाज उठा रहा था? अगर आप वहां नहीं रह सकते है तो भरत ने गलत नहीं किया है। उसकी मां का बेटा क्या वापस आ सकता है? भरत तिवारी को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस ने FIR से पिता-भाई का नाम हटाया भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने भाई चंदन तिवारी और पिता काशीनाथ तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन गुरुवार को पुलिस ने दोनों का नाम FIR से हटा दिया है। पुलिस ने उन्हें हथियार रखने और भरत तिवारी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए धारा-132/109(1)/351(2)/352,3(5)BNS 2023 और 25(9)/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। वहीं, एनकाउंटर के 8वें दिन गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि समस्या यदि सामने आती है तो सरकार तुरंत चिंतित होकर आगे बढ़ेगी। सरकार ने सबसे ऊपर के आयोग का गठन किया है। जो गलत होगा उस पर कार्रवाई होगी। इधर, भरत तिवारी मुठभेड़ की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ भरत तिवारी के गांव बिलौटी पहुंचे। उनके साथ शाहबाद रेंज के DIG सत्य प्रकाश, भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया, भोजपुर के SP राज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने भरत तिवारी के माता-पिता और भाई से भी मुलाकात की है। साथ ही वारदात से जुड़े जगहों का निरीक्षण किया। रिटायर्ड जज के पहुंचने की कुछ तस्वीरें देखिए… भरत की मां बोलीः पुलिस वालों को फांसी हो विनोद कुमार सिन्हा से मुलाकात के बाद भरत तिवारी की मां आशा देवी ने बताया, उन्होंने मुझसे कहा कि आप लिखकर दीजिए क्या चाहती हैं। मैंने जज साहब से कहा कि मेरे बेटे को को जिस-जिस ने मारा है, उसे फांसी होनी चाहिए।जिस SDM का मेरे बेटे की हत्या में हाथ था वो भी उनके साथ आया था। मैंने उनके सामने कहा कि इसे फांसी दो। प्रशासन गुंडा है, गुंडे का एक ही इलाज है फांसी। मुझे कोर्ट पर विश्वास है। CBI जांच होनी चाहिए। 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस वालों पर FIR दर्ज कराई है। इसके बाद CM ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। अब भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की कहानी जानिए भरत भूषण तिवारी 17 जून को फेसबुक लाइव आया था कि वो सुनसान इलाके में खड़ा है। उसके सामने पुलिस और एसटीएफ की टीम खड़ी है। भरत के दोनों ओर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने भोजपुर पुलिस के जवान हथियार लेकर खड़े हैं। खुद भरत इस बात का जिक्र करता है। वो खुद को निर्दोष बताते हुए कहता है कि मैं कोई मुजरिम नहीं हूं, इसके बावजूद एसटीएफ के साथ भोजपुर पुलिस टीम मुझे पकड़ने आई है। वीडियो के आखिर में भरत भूषण पुलिस की ओर हथियार फेंकता है और खुद को सरेंडर कर फेसबुक लाइव बंद कर देता है। पुलिस का दावा है कि इसके बाद उसने दोबारा पिस्टल उठाकर फायरिंग की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली मारी गई। भरत तिवारी एनकाउंटर केस में अबतक क्या-क्या हुआ ये खबरें भी पढ़िए…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles