भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में बुधवार की देर शाम दरभंगा के कमतौल भगत सिंह चौक पर कमतौल अहियारी युवा संघ के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रौशन मिश्रा ने कहा कि 99 साल पहले शहीद भगत सिंह ने देश और समाज के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। उन्होंने भरत भूषण तिवारी को सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित वर्गों की आवाज बताते हुए कहा कि उन्होंने दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुकदमा दर्ज कर दोषी की गिरफ्तारी हो भगत सिंह की प्रतिमा के सामने आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक कार्यकर्ता रघुनंदन ठाकुर ने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से गठित जांच टीम से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की अपेक्षा जताते हुए कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएं, चाहे वे प्रशासनिक अधिकारी हों या शासन के किसी अंग से जुड़े हों, उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। कैंडल मार्च में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग की और भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सुमन भारद्वाज, सुनील सिंह, शिव कुमार भोलू, मोनू ठाकुर, सुमित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में कैंडल मार्च:दरभंगा में न्याय की उठी मांग, लोग बोले- दोषी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी हो