गढ़वा | भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चौरासी गांव निवासी महबूब अंसारी की पत्नी रुकसाना बीवी (30 वर्ष) सोमवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रुकसाना बीवी के तीन बच्चे हैं। इसके बावजूद भी उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद गांव में इस बात को लेकर पंचायत किया गया। जिसमें पति ने खर्च देने की बात कही थी। इसी क्रम में आपसी घरेलू किसी बात को लेकर पति के साथ मोबाइल पर नोक-झोंक होने पर कीटनाशक खा ली।
भवनाथपुर में घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर
Date:




