Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भवनाथपुर में घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर

गढ़वा | भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चौरासी गांव निवासी महबूब अंसारी की पत्नी रुकसाना बीवी (30 वर्ष) सोमवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रुकसाना बीवी के तीन बच्चे हैं। इसके बावजूद भी उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद गांव में इस बात को लेकर पंचायत किया गया। जिसमें पति ने खर्च देने की बात कही ​थी। इसी क्रम में आपसी घरेलू किसी बात को लेकर पति के साथ मोबाइल पर नोक-झोंक होने पर कीटनाशक खा ली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles