Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भांजी के अपहरण के विरोध में मामा की हत्या:रात में आरोपियों ने गोली और चाकू से किया था हमला, दो जख्मी; आक्रोशितों का सड़क जाम


पलामू में देर रात 15 साल की लड़की के अपहरण के प्रयास में चाकूबाजी और फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में लड़की के मामा की चाकू लगने से मौत हो गई। जबकि उसकी नानी और पिता जख्मी है। लड़की के पिता को गोली लगी है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के काराकाट बंदूवा की है। इधर, मृतक की पहचान मकबूल मियां के रूप में की गई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ मेदिनीनगर-चैनपुर के बीच शाहपुर स्थित कोयल नदी पुल को एक घंटे तक जाम कर दिया। अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मकबूल मियां की बहनोई सुलेमान मियां और मां शाहीन बीवी का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है। मकबूल को गंभीर हालत में पहले डॉ. राहुल अग्रवाल के अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे रांची रेफर किया गया। रांची ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी, सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी और ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। चैनपुर के जिला पार्षद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता फजायल अहमद भी आंदोलनकारियों के साथ मौजूद थे। प्रदर्शनकारी मौके पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग कर रहे थे। लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद शांत हुए लोग
पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी समझाने और मांगों पर लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया और जाम हटा दिया गया। गौरतलब है कि काराकाट बंदूवा गांव में बुधवार शाम यह खूनी वारदात हुई थी। अपराधियों ने मकबूल मियां और उनकी मां शाहीना बीबी को चाकू मारा था, जबकि बहनोई सुलेमान मियां को गोली मारी थी। अपराधी सुलेमान मियां की बेटी का अपहरण करने आए थे और पिछले चार महीने से उन्हें धमकी दे रहे थे। पुल पर जाम लगने के कारण दर्जनों वाहन फंसे रहे, जिससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों, मरीजों और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोयल नदी में पानी अधिक होने के कारण पैदल पार करना भी मुश्किल था, हालांकि कुछ लोगों ने जोखिम उठाकर नदी पार की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles