Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भाई की TC बनवाने के लिए बक्सर पहुंचा था ओम:रात में दोस्तों ने गर्लफ्रेंड के घर छोड़ा था, पिता ने अज्ञात पर हत्या का FIR कराया दर्ज


बक्सर के शिवपुरी मोहल्ले में खाली प्लॉट से मिले भोजपुर निवासी युवक ओम पाण्डेय के शव मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। मृतक के पिता कमलेश पाण्डेय ने नगर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पिता कमलेश पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा ओम पाण्डेय 2 जुलाई की दोपहर आरा से बक्सर आया था। वह अपने बड़े भाई अमर पाण्डेय का स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) बनवाने के लिए बक्सर कॉलेज जा रहा था। शाम को ओम ने फोन पर बताया कि कागजी प्रक्रिया में समय लगेगा और आंख दिखाने के बाद ही घर लौटेगा। वह बक्सर के नई बाजार स्थित अपने मित्र अभिषेक पाण्डेय के यहां रुका था। पिता के अनुसार, 4 जुलाई की सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके बेटे की हत्या कर शव फेंक दिया गया है। दोस्त ने आखिरी बार गर्लफ्रेंड के घर छोड़ा था मृतक के दोस्त अभिषेक पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि 3 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे ओम ने उससे शिवपुरी मोहल्ले में रहने वाली अपनी एक गर्लफ्रेंड के घर छोड़ने को कहा था। अभिषेक उसे संजीत कुमार श्रीवास्तव के घर के पास छोड़कर वापस लौट आया। देर रात तक ओम के वापस नहीं आने पर अभिषेक अपने एक अन्य दोस्त हिमांशु के साथ उसकी तलाश में शिवपुरी पहुंचा। खोजबीन के दौरान एक खाली प्लॉट में ओम का शव पड़ा मिला। हालांकि, अभिषेक ने कहा कि उसे ओम के प्रेम संबंध के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles