![]()
भागलपुर के शाहकुंड में दुकान की आड़ में गांजे का धंधा करने वाले एक दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे जवानों ने पीछा कर पकड़ा। उसकी दुकान से 1.575 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। यह मामला शाहकुंड थाना क्षेत्र के असरगंज रोड स्थित भट्टाचक, बजरंगबली स्थान के पास का है। पुलिस ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाली जगह चिह्नित हो रही पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भट्टाचक की एक दुकान से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना की पुष्टि के बाद शाहकुंड पुलिस टीम ने छापा मारा और आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान भट्टाचक निवासी अजित कुमार सिंह के रूप में हुई है। तलाशी में उसकी दुकान से 1.575 किलो गांजा मिला। विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले हॉटस्पॉट चिह्नित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।
भागलपुर में गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार:दुकान में 1.575 किलो की मिली खेप, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी
