भागलपुर में बुधवार की सुबह टोल प्लाजा के पास सरकारी बिजली के सामान के साथ एक युवक पकड़ाया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक नशे में था। नशा करने के लिए चोरी करता है। हालंकि युवक ने कहा कि कबाड़ समझकर उसने सामान उठाया था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई के बाद उसे एक खंभे से बांध दिया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जुट गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रौशन कुमार बताया। जो जिछो निवासी है। पहले वो एक सीमेंट की दुकान पर काम करता था। अभी वो माल लोडिंग का कार्य करता है। उसने स्वीकार किया कि वह गांजा और कोरेक्स जैसे नशे का सेवन करता रहा है, लेकिन आगे ऐसा नहीं करने की बात कही। सरकारी सामग्री के संबंध में उसने दावा किया कि वह कबाड़ में फेंकी हुई थी, इसलिए उसे उठाकर बोरे में रख लिया था। मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र का है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ग्रामीणों ने उससे गांव में हुई खस्सी चोरी के संबंध में भी सवाल किए, लेकिन युवक ने इस आरोप से साफ इनकार किया। उसने कहा कि यदि सीसीटीवी फुटेज देखा जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगा। उसने यह स्वीकार किया कि सरकारी सामग्री पहली बार उठाई थी। पूछताछ के दौरान युवक ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में एक व्यक्ति कोरेक्स और अन्य नशीले पदार्थ बेचता है। उसने दावा किया कि गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री खुलेआम होती है और इस कारण कई युवा इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोदीपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
भागलपुर में चोर समझकर युवक को पीटा:पिटाई के बाद खंभे से बांधा, पीड़ित बोला- कबाड़ समझकर बिजली का सामान उठाया था